बलरामपुर : सुकन्या समृद्धि योजना से सुरक्षित हो रहा बेटियों का भविष्य
बलरामपुर, 06 मार्च (हि.स.)। बेटियों के उज्ज्वल भविष्य को सुरक्षित और सशक्त बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा संचालित सुकन्या समृद्धि योजना परिवारों के लिए भरोसेमंद सहारा बन रही है। इस योजना के माध्यम से अभिभावक छोटी-छोटी बचत कर बेटियों की शि
लाभार्थी महिला।


बलरामपुर, 06 मार्च (हि.स.)। बेटियों के उज्ज्वल भविष्य को सुरक्षित और सशक्त बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा संचालित सुकन्या समृद्धि योजना परिवारों के लिए भरोसेमंद सहारा बन रही है। इस योजना के माध्यम से अभिभावक छोटी-छोटी बचत कर बेटियों की शिक्षा और भविष्य की आवश्यकताओं के लिए आर्थिक आधार तैयार कर रहे हैं। जिले में भी कई परिवार योजना का लाभ लेकर अपनी बेटियों के सपनों को साकार करने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।

कुसमी विकासखंड के कोरंधा सेक्टर अंतर्गत करम टोली की निवासी सुरेखा भगत ने अपनी बेटी के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ लिया है। गृहिणी सुरेखा भगत ने बेटी रिया के नाम से डाकघर कोरंधा में सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खुलवाया। वे बताती हैं कि शुरुआत में आर्थिक तंगी के कारण खाते में नियमित राशि जमा करना उनके लिए आसान नहीं था, लेकिन बाद में स्थिति धीरे-धीरे सुधरने लगी।

सुरेखा भगत बताती हैं कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता ने उन्हें बेटी के सुकन्या समृद्धि खाते में नियमित बचत करने में सहारा दिया। अब वे हर महीने समय पर खाते में राशि जमा कर रही हैं, ताकि भविष्य में बेटी की उच्च शिक्षा और अन्य आवश्यकताओं में कोई आर्थिक बाधा न आए।

उनका कहना है कि छोटी-छोटी बचत से ही बच्चों का भविष्य सुरक्षित बनाया जा सकता है। वे मानती हैं कि शासन की योजनाओं ने उन्हें बेटी के भविष्य के लिए व्यवस्थित बचत करने की प्रेरणा दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय