Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जम्मू, 06 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता युवा मोर्चा जम्मू-कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष अरुण प्रभात ने रणजी ट्रॉफी 2026 जीतने वाली जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम के दो खिलाड़ियों साहिल शर्मा और सुनील कुमार को सम्मानित किया।
पटोली ब्राह्मणा जम्मू निवासी साहिल जो विजय कुमार शर्मा के पुत्र हैं को टीम की ऐतिहासिक जीत में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं अखनूर के कठार निवासी सुनील कुमार पुत्र राम लाल को भी रणजी ट्रॉफी विजेता टीम का हिस्सा बनने पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अरुण प्रभात ने दोनों खिलाड़ियों और उनके परिवारों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण जम्मू-कश्मीर के युवाओं के लिए प्रेरणा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं और ऐसी उपलब्धियां युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ाती हैं। कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे जिनमें रंजीत सिंह, रजत मनहास, बलविंदर सिंह, लवदेव शर्मा, अनिल भगत और सागर सिंह कोतवाल शामिल थे। सभी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया