रमजान के तीसरे जुम्मे पर मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़, अमन-चैन की मांगी दुआ
सुपौल, 06 मार्च (हि.स.)। पवित्र रमजान माह के तीसरे जुम्मे के अवसर पर जिले भर की मस्जिदों में आज नमाज अदा करने के लिए नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मस्जिदों में लोगों की आवाजाही शुरू हो गई थी और जुम्मे की नमाज के समय मस्जिदें नमाजियों
Nawaz


सुपौल, 06 मार्च (हि.स.)। पवित्र रमजान माह के तीसरे जुम्मे के अवसर पर जिले भर की मस्जिदों में आज नमाज अदा करने के लिए नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मस्जिदों में लोगों की आवाजाही शुरू हो गई थी और जुम्मे की नमाज के समय मस्जिदें नमाजियों से खचाखच भर गईं।

नमाज अदा करने के बाद लोगों ने अल्लाह से देश और समाज में अमन-चैन, भाईचारा और खुशहाली की दुआ मांगी। इस दौरान रमजान के महीने की बरकतों और रोजे के महत्व पर भी चर्चा की गई।

मस्जिदों के इमामों ने अपने बयान में कहा कि रमजान का महीना इबादत, सब्र और भाईचारे का पैगाम देता है। उन्होंने लोगों से आपसी प्रेम और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। जुम्मे की नमाज को लेकर मस्जिदों के आसपास प्रशासन भी सतर्क नजर आया, ताकि नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र