आरएएस भर्ती-2024 साक्षात्कार का आठवां चरण 16 मार्च से
अजमेर, 6 मार्च (हि.स.)। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा शुक्रवार को विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के साक्षात्कारों का विस्तृत कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इसके अनुसार, राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2024 के आठवें चरण के इंटर
RAS Recruitment-2024 8th phase of interview from March 16


अजमेर, 6 मार्च (हि.स.)। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा शुक्रवार को विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के साक्षात्कारों का विस्तृत कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इसके अनुसार, राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2024 के आठवें चरण के इंटरव्यू 16 मार्च से शुरू होकर 25 मार्च 2026 तक चलेंगे। इस भर्ती के साक्षात्कार में उपस्थित होने वाले समस्त अभ्यर्थियों को ऑनलाइन भरे गए विस्तृत आवेदन पत्र डाउनलोड कर साक्षात्कार के समय दो प्रतियों में मय समस्त प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रति एवं समस्त मूल प्रमाण-पत्रों सहित प्रस्तुत करना होगा।

इसके अलावा, सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) भर्ती-2023 अन्तर्गत सहायक आचार्य-केमिस्ट्री, इकोनॉमिक्स विषय के तृतीय चरण के साक्षात्कार का आयोजन 16 से 25 मार्च 2026 तक किया जाएगा।

23 से 25 मार्च 2026 तक सहायक आचार्य-हिस्ट्री विषय के तृतीय चरण के साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।

उक्त सभी पदों के लिए साक्षात्कार में उपस्थित होने वाले ऐसे अभ्यर्थी, जिन्हाने पूर्व में अपना विस्तृत आवेदन-पत्र आयोग को प्रस्तुत नहीं किया है, उन्हें विस्तृत आवेदन-पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर साक्षात्कार के समय दो प्रतियों में समस्त प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रतियों के साथ अनिवार्य रूप जमा कराना होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष