प्रयागराज-हडपसर साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन
प्रयागराज, 06 मार्च (हि.स)। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए साप्ताहिक विशेष गाड़ी प्रयागराज-हडपसर का संचालन करने का निर्णय लिया है। वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी अमित मालवीय के अनुसार गाड़ी सं 04107-04108 प्रयागराज-हडपसर (साप्ताहिक) विशेष गाड़ी
रेलगाड़ी संचालन


प्रयागराज, 06 मार्च (हि.स)। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए साप्ताहिक विशेष गाड़ी प्रयागराज-हडपसर का संचालन करने का निर्णय लिया है।

वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी अमित मालवीय के अनुसार गाड़ी सं 04107-04108 प्रयागराज-हडपसर (साप्ताहिक) विशेष गाड़ी 01407 प्रयागराज से प्रत्येक बुधवार 01 अप्रैल से 15 जुलाई तक 16 फेरे लेगी तथा गाड़ी 04108 हडपसर से प्रत्येक गुरुवार 02 अप्रैल से 16 जुलाई तक 16 फेरे चलेगी।

उक्त गाड़ी संरचना में एसएलआरडी-02, सामान्य-07, स्लीपर-08, एसी तृतीय-02, एसी द्वितीय-01 सहित कुल 20 डिब्बे होंगे। यह गाड़ी प्रयागराज से शंकरगढ़, डभौरा, मानिकपुर, चित्रकूट धाम, बांदा, महोबा, खजुराहो, दरियागंज, छतरपुर, टीकमगढ़, ललितपुर, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, खण्डवा, भुसावल, मनमाड, कोपरगंज, बेलापुर, अहिल्यानगर होते हुए हडपसर पहुंचेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र