Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

काेंड़ागांव, 06 मार्च (हि.स.)। जिले की केशकाल पुलिस ने एक वोक्सवैगन कार का पीछा करते हुए पुलिस सहायता केन्द्र दादरगढ के पास पकड़कर तलाशी लेने पर डिक्की के अंदर 27 पैकेट भूरे रंग के सेलो टेप से पैक किया हुआ कुल जुमला वजन 112.076 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। कार से आरोपित शैतान सिंह गौर निवासी मुरलिया तहसील बैगुन जिला चितौडगढ राजस्थान काे गिरफ्तार कर उसके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई उपरांत आज शुक्रवार काे न्यायालय के समक्ष पेश का न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
केशकाल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ की एक काले रंग का वोक्सवैगन कार क्रमांक एमएच-2 -बीआर- 0045 में कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ गांजा छिपा कर उड़िसा से रायपुर की ओर जगदलपुर केशकाल के रास्ते से जाने वाले है। कि सूचना पर थाना केशकाल के सामने एमसीपी लगाकर उक्त कार का इंतजार किया जा रहा था। कुछ समय बाद उक्त कार आने पर रोकने का प्रयास किया गया जो नही रूका और कांकेर की ओर तेज रफ्तार में भागने लगा। जिसे हमराह स्टाप गवाह के मय शासकीय वाहन से पीछ किया गया जो घाटी में नहीं रूकने से पुलिस सहायता केन्द्र दादरगढ के प्रभारी को हालत से अवगत कराते हुए कैम्प के सामने बेरीकेट लगाकर रोकने का प्रयास किया, परन्तु बेरीकेटिंग को ठोकर मारते हुए अनियंत्रित होकर रोड से नीचे उतर गया। पुलिस के पकड़ से बचने के लिए वाहन चालक कुद कर भागने लगा। जिसे घेराबंद कर पकड़ लिया गया।
पूछताछ करने पर अपना नाम शैतान सिंह गौर (उम्र 28 वर्ष) निवासी मुरलिया तहसील बैगुन जिला चितौडगढ़ राजस्थान का होना बताया। कार की तलाशी लेने पर डिक्की के अंदर 27 पैकेट भूरे रंग के सेलो टेप से पैक किया हुआ कुल जुमला वजन 112.076 किलोग्राम अवैधगांजा एवं वोक्सवैगन कार बरामद कर आरोपी के विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार कर न्यायालय पेश का न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। सम्पूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी विकास बघेल सउनि सुरेश मरकाम, प्र.आर. प्रशांत जुर्री, आर. मानिक मरापी, गिरधारी नेताम, कमलेश कंवर, अमित मण्डावी, गोपनीय सैनिक आत्मानंद कुलदीप का याेगदान रहा ।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे