मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यूपीएससी के सफल विद्यार्थियों को दी बधाई
- मध्य प्रदेश के दो विद्यार्थी को यूपीएससी के टॉप-10 में मिली जगह भोपाल, 06 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में मध्य प्रदेश के दो विद्यार्थियों द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर उच्च स्थान प्राप्त क
सीएम मोहन यादव (फाइल फोटो)


- मध्य प्रदेश के दो विद्यार्थी को यूपीएससी के टॉप-10 में मिली जगह

भोपाल, 06 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में मध्य प्रदेश के दो विद्यार्थियों द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर उच्च स्थान प्राप्त करने के लिए बधाई दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार की शाम इंदौर एयरपोर्ट पर मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कहा कि यूपीएससी (UPSC) के घोषित नतीजों से उन्हें विशेष प्रसन्नता हुई है। मध्य प्रदेश के दो युवा ऐसे हैं, जिन्होंने टॉप-10 में जगह बनाई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भोपाल के ईशान और धार के पक्षल ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में विशेष प्रतिभा का परिचय दिया है। निश्चित ही ये दोनों युवक अन्य युवाओं के लिए प्रेरक हैं।

यूपीएससी-2025 के परीक्षा परिणाम में मध्य प्रदेश का परचम लहराया है। जहां प्रदेश के अभ्यर्थियों ने टॉप-10 में भी स्थान प्राप्त किया है, वहीं विद्यार्थियों के कुल चयन में भी मध्य प्रदेश के अभ्यर्थियों की संख्या उल्लेखनीय रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर