Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

सूरजपुर, 06 मार्च (हि.स.)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित हाई स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा 2026 के अंतर्गत आज शुक्रवार को कक्षा 10वीं की गणित विषय की परीक्षा जिले के 72 निर्धारित परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
जिले में पंजीकृत कुल 10,096 परीक्षार्थियों में से 9,802 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 294 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान कलेक्टर सूरजपुर द्वारा गठित उड़नदस्ता दल ने विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
उड़नदस्ता दल के सदस्य शिवनारायण राठिया, तहसीलदार भटगांव के नेतृत्व में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलका परीक्षा केंद्र में तीन नकल प्रकरण दर्ज किए गए।
जिले और विकासखंड स्तर पर गठित उड़नदस्ता दलों ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अन्य सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संचालित होती पाई गई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय