बस्तर में 8 मार्च को मनाया जायेगा 'महतारी वंदन' उत्सव
जगदलपुर, 06 मार्च (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजन की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा रविवार 8 मार्च को दोपहर 12 बजे से ''वृहद महतारी वंदन सम्मेलन-202
मुख्यमंत्री की उपस्थिति में बस्तर में 8 मार्च को मनाया जायेगा 'महतारी वंदन' उत्सव


जगदलपुर, 06 मार्च (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजन की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा रविवार 8 मार्च को दोपहर 12 बजे से 'वृहद महतारी वंदन सम्मेलन-2026' का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम जनपद पंचायत बस्तर के मुख्यालय स्थित लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित होगा।

इस वृहद सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। साथ ही प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े और वन मंत्री केदार कश्यप की विशेष मौजूदगी में यह कार्यक्रम आयोजित होगा।

समारोह में बस्तर के सांसद महेश कश्यप और कांकेर के सांसद भोजराज नाग, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी, कांकेर विधायक आशाराम नेताम, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल, बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी, जिला पंचायत बस्तर की अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, जगदलपुर महापौर श संजय पांडे, छत्तीसगढ़ राज्य बेवरेजेस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श श्रीनिवास राव मद्दी, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा, छत्तीसगढ़ हस्त शिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ मर्यादित के अध्यक्ष श रूपसिंह सलाम, छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित होने वाला यह सम्मेलन महिलाओं के सशक्तिकरण और सम्मान का एक बड़ा मंच बनेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे