महिला सप्ताह के तहत कठुआ में जीविका व उद्यमिता दिवस मनाया गया
कठुआ, 06 मार्च (हि.स.)। जिला प्रशासन कठुआ द्वारा चलाए जा रहे महिला सप्ताह अभियान के तहत शुक्रवार को मुख्य कृषि अधिकारी कार्यालय परिसर में ‘जीविका एवं उद्यमिता दिवस’ मनाया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 80 से अधिक स्वयं सहायता सम
Livelihood and Entrepreneurship Day was celebrated in Kathua under Women's Week.


कठुआ, 06 मार्च (हि.स.)। जिला प्रशासन कठुआ द्वारा चलाए जा रहे महिला सप्ताह अभियान के तहत शुक्रवार को मुख्य कृषि अधिकारी कार्यालय परिसर में ‘जीविका एवं उद्यमिता दिवस’ मनाया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 80 से अधिक स्वयं सहायता समूह के सदस्यों और संभावित एग्रीप्रेन्योर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त सुरिंदर मोहन शर्मा ने प्रतिभागियों से बातचीत करते हुए कहा कि जिला प्रशासन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि महिला उद्यमिता ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और स्थायी आय के नए अवसर पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन के पंजीकरण प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक को 10-10 हजार रुपये की वित्तीय सहायता भी प्रदान की गई। इसके अलावा दो महिला कृषि उद्यमियों को वित्तीय लेनदेन को आसान बनाने के लिए माइक्रो-एटीएम और बायोमेट्रिक मशीनें भी सौंपी गईं। इससे पहले मुख्य कृषि अधिकारी जतिंदर खजूरिया और कृषि विभाग के विशेषज्ञों ने किसानों व प्रतिभागियों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों, स्वयं सहायता समूहों और महिला उद्यमियों द्वारा अपने उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया