एक्सएलआरआइ में ब्लेंडेड पीजीडीएम पाठ्यक्रम में प्रवेश शुरू
पूर्वी सिंहभूम, 06 मार्च (हि.स.)। एक्सएलआरआई (जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट), जमशेदपुर ने कार्यरत पेशेवरों के लिए वर्ष 2026–28 सत्र के ब्लेंडेड पीजीडीएम पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। संस्थान की ओर से व्यवसाय प्रबंधन, मानव संसाधन प्रबं
एक्सएलआरआइ


पूर्वी सिंहभूम, 06 मार्च (हि.स.)। एक्सएलआरआई (जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट), जमशेदपुर ने कार्यरत पेशेवरों के लिए वर्ष 2026–28 सत्र के ब्लेंडेड पीजीडीएम पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। संस्थान की ओर से व्यवसाय प्रबंधन, मानव संसाधन प्रबंधन और वित्त के तीन अलग-अलग ब्लेंडेड पीजीडीएम पाठ्यक्रम प्रारंभ किए जा रहे हैं। इन पाठ्यक्रमों को विशेष रूप से उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जो नौकरी करते हुए उच्चस्तरीय प्रबंधन शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं।

शुक्रवार को संस्थान की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार यह पाठ्यक्रम दो वर्ष की अवधि का होगा, जिसमें कुल छह सत्र होंगे। पढ़ाई का स्वरूप प्रत्यक्ष ऑनलाइन कक्षाओं और परिसर अनुभव मॉड्यूल के मिश्रण के रूप में रहेगा। कक्षाएं सप्ताह के कार्यदिवसों की शाम तथा सप्ताहांत में आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा पूरे पाठ्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को चार बार एक-एक सप्ताह के लिए जमशेदपुर स्थित संस्थान परिसर में अध्ययन और प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा। पहला परिसर अनुभव कार्यक्रम 20 से 25 जुलाई के बीच आयोजित किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद पाठक