Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

खूंटी, 06 मार्च (हि.स.)। कर्रा थाना क्षेत्र की कुदलुम पंचायत के ऐराहातू गांव निवासी बिठू पाहन ( 56) वर्ष पर शुक्रवार की शाम एक जंगली भालू ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बिठू पाहन शुक्रवार शाम जंगल किनारे बंधे हुए बैल को लाने के लिए गया हुआ था। तभी झाड़ी से अचानक एक विशालकाय भालू निकला और हमला कर दिया। जिससे बिठू पाहन के दोनों हाथ व कंधे में गंभीर चोट लगी। ग्रामीणों की ओर से घायल बिठू पाहन को उपचार के लिए सीएचसी कर्रा लाया गया।जहां चिकित्सक की ओर से बिठू पहान का उपचार किया गया। फिलहाल वह खतरे से बाहर है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मिश्रा