Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

खूंटी, 06 मार्च (हि.स.)। खूंटी–कोलेबिरा स्टेट हाईवे-3 पर मरचा मोड़ के समीप घुमावदार सड़क पर गुरुवार देर रात लगभग 11. 30 बजे हुए सड़क हादसे में किशोर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार रात की तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक लगभग 20 फीट दूर जाकर झाड़ियों में जा घुसी।
इस हादसे में बाइक चला रहे तोरपा थाना क्षेत्र के टाटी नया टोली गांव निवासी 17 वर्षीय रोशन बागे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार गुफु गांव निवासी 16 वर्षीय अमन गुड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद दोनों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल तोरपा भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने रोशन बागे को मृत घोषित कर दिया।
घायल अमन गुड़िया ने बताया कि दोनों बाइक से पोकला की ओर जा रहे थे, तभी मरचा मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर साइन बोर्ड से टकरा गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद इस परिजनों में सौंप दिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मिश्रा