Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

रांची, 06 मार्च (हि.स.)। मीडिया में आई खबर पर न्यायाधीश सह झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद के निर्देश और झालसा के सदस्य सचिव कुमारी रंजना अस्थाना के आदेश पर न्यायायुक्त सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची अनिल कुमारा मिश्रा-1 के नेतृत्व में डालसा सचिव राकेश रौशन ने दुष्कर्म पीड़िता के मामले में संज्ञान लिया है।
मामले में झालसा की ओर से एक टीम गठित की गई है। इस टीम में शामिल डिप्टी एलएडसी राजेश कुमार सिन्हा, सहायक एलएडीसी पंकज कुमार शर्मा, पीएलवी बंधु उरांव, दीपक मुंडा, सिकन्दर मुंडा, सादिक आली, अनिल ठाकुर और काजल कुमारी सभी पीड़िता से मिलने उसके घर पहुंचे। मौके पर सभी न्यायिक पदाधिकारियों ने पीड़िता से मुलाकात कर बतचीत की।
साथ ही पीड़िता को मुआवजा दिलाने के लिए आवेदन लिया गया। मौके पर कहा गया कि घटना की जांच जल्द पूरी कर उन्हें मुआवजा मुहैया कराया जायेगा।
राज्य सरकार की ओर से चलाये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवेदन लिया गया है।
वहीं डालसा की ओर से पीड़िता के मामले की देखरेख के लिए निःशुल्क पैनल अधिवक्ता देने की प्रक्रिया पूरी की गयी और सरकारी आवास योजना का लाभ दिलाने की भी कार्रवाई डालसा की ओर से पूरी की जायेगी।
बातचीत के दौरान पीड़िता ने बताया कि वह आगे की पढ़ाई करना चाहती है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak