Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

रांची, 06 मार्च। राजधानी रांची के मोराबादी मैदान में 7 मार्च से राज्य हथकरघा एवं सरस मेला का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी मेला समिति की ओर से शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।
विज्ञप्ति के अनुसार, यह मेला 7 मार्च से 20 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। मेले का उद्घाटन राज्य के श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव और ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह संयुक्त रूप से करेंगे।
मेला समिति की ओर से बताया गया कि इस मेले में राज्य के विभिन्न जिलों से आए बुनकरों, स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण कारीगरों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री की जाएगी। इस आयोजन का उद्देश्य राज्य के बुनकरों, कारीगरों और स्वयं सहायता समूहों को एक बड़ा मंच उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने उत्पादों को सीधे लोगों तक पहुंचा सकें और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिल सके।
मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। साथ ही विभिन्न जिलों के स्थानीय व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जो मेले में आने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होंगे।----------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar