कांशीराम की जयंती 15 को मनाएगी बसपा
पलामू, 06 मार्च (हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की पलामू जोन की बैठक शुक्रवार को परिषद भवन डालटनगंज में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संतोष कुमार गुप्ता ने की। बैठक में 15 मार्च को बसपा के संस्थापक कांशीराम की जयंती को भव्य रूप से मनाने का नि
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय कुमार भारती को सम्मानित करते पार्टी नेता


पलामू, 06 मार्च (हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की पलामू जोन की बैठक शुक्रवार को परिषद भवन डालटनगंज में आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता संतोष कुमार गुप्ता ने की। बैठक में 15 मार्च को बसपा के संस्थापक कांशीराम की जयंती को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम का आयोजन बजराहा स्थित रमाबाई अस्पताल मैदान में करने की रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक में नेताओं ने कहा कि कांशीराम ने बहुजन समाज के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया। उनकी जयंती को सामाजिक जागरूकता और संगठन को मजबूत करने के संकल्प के साथ मनाया जाएगा।

बसपा पलामू के पूर्व जिला अध्यक्ष और हुसैनाबाद नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय कुमार भारती को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश प्रभारी नर्मदा प्रसाद अहिरवार और विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार उपस्थित थेे। इसके अलावा प्रदेश महासचिव अभिमन्यु सिंह, पूर्व विधायक हुसैनाबाद शिवपूजन मेहता, पूर्व प्रदेश महासचिव शेर अली, गढ़वा जिला अध्यक्ष नंदा पासवान, पलामू जोन प्रभारी चंद्रशेखर दास, हुसैनाबाद नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय कुमार भारती, पूर्व जिला अध्यक्ष बिनोद कुमार सोनी सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिलीप कुमार