Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

रांची, 06 मार्च (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय नारी सबपे भारी संस्था की ओर से राजधानी रांची के बिरसा चौक के पास शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं के हित में कार्य करने वाले समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्था की संस्थापक अध्यक्ष परमजीत कौर ने स्वागत संबोधन में कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस भले ही 08 मार्च को मनाया जाता है, लेकिन संस्था ने उससे पहले ही प्रतिभाशाली महिलाओं और समाज में महिलाओं की सहायता करने वाले लोगों को सम्मानित करने का निर्णय लिया, ताकि उनके कार्यों को समाज के सामने लाया जा सके।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्ये अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह माथारू थे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में कमल ठाकुर, गिरिजा शंकर पेड़ीवाल, सैंको ज्वेलर्स के मनोज वर्मा और असगर अली उपस्थित थे।
वहीं मुख्य अतिथि ज्योति सिंह माथारू ने कहा कि महिलाओं का सम्मान प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है, क्योंकि महिलाओं के बिना देश और समाज की प्रगति अधूरी है।
वहीं कमल ठाकुर ने दैनिक जीवन में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
समारोह के दौरान महिलाओं को अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का मंच संचालन गिरिजा शंकर पेड़ीवाल ने किया।
इस अवसर पर भगवा नारी सेना की अध्यक्ष पिया बर्मन, रविंद्र रवि मेहता, शैली कुमारी, डॉली जायसवाल, वंदना झा, सूफिया खातून, अमरजीत सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak