बाइक की दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल
पूर्वी सिंहभूम, 06 मार्च (हि.स.)। जिले के गुड़ाबांदा प्रखंड अंतर्गत भालकी इलाके के पास शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार में जा रही बाइक अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो ग
घायल युवक और बाइक


पूर्वी सिंहभूम, 06 मार्च (हि.स.)। जिले के गुड़ाबांदा प्रखंड अंतर्गत भालकी इलाके के पास शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार में जा रही बाइक अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे बाइक पर सवार दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक संख्या जेएच 05 डीएल 1211 भालकी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उठाकर इलाज के लिए धालभूमगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घायल दोनों युवक धालभूमगढ़ क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हालांकि उनकी पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है।

इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद गुड़ाबांदा पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों युवक कहां से आ रहे थे और दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद पाठक