बलरामपुर : नाै मार्च को जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा
बलरामपुर, 06 मार्च (हि.स.)। कलेक्टर एवं जिला जल स्वच्छता मिशन के अध्यक्ष राजेन्द्र कटारा की अध्यक्षता में 9 मार्च 2026 को जल जीवन मिशन के कार्यों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक समय-सीमा की बैठक के पश्चात संयुक्त जि
बलरामपुर : नाै मार्च को जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा


बलरामपुर, 06 मार्च (हि.स.)। कलेक्टर एवं जिला जल स्वच्छता मिशन के अध्यक्ष राजेन्द्र कटारा की अध्यक्षता में 9 मार्च 2026 को जल जीवन मिशन के कार्यों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक समय-सीमा की बैठक के पश्चात संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित होगी।

बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत संचालित जल जीवन मिशन के विभिन्न कार्यों और गतिविधियों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही 8 मार्च से 22 मार्च तक आयोजित किए जाने वाले जल उत्सव पखवाड़ा कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा कर अनुमोदन भी किया जाएगा।

बैठक में जिला जल स्वच्छता मिशन से संबंधित सभी समिति सदस्यों को निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन और आगामी कार्यक्रमों की तैयारी पर प्रभावी रूप से चर्चा की जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय