सड़क सुरक्षा जागरूकता पर जीडीसी कठुआ में अंतर-महाविद्यालय भाषण प्रतियोगिता आयोजित
कठुआ, 06 मार्च (हि.स.)। सड़क सुरक्षा के प्रति युवाओं में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज कठुआ में शुक्रवार को अंतर-महाविद्यालय भाषण (एलोक्यूशन) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत आयोजि
Inter-college elocution competition on road safety awareness organised at GDC Kathua


कठुआ, 06 मार्च (हि.स.)। सड़क सुरक्षा के प्रति युवाओं में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज कठुआ में शुक्रवार को अंतर-महाविद्यालय भाषण (एलोक्यूशन) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत आयोजित किया गया, जिसमें जिले के छह कॉलेजों के कुल 10 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में जीडीसी महानपुर, जीडीसी बसोहली, जीडीसी हीरानगर, जीडीसी मढ़हीन, जीसीडब्ल्यू कठुआ और मेजबान जीडीसी कठुआ के छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता का मूल्यांकन सेवानिवृत्त प्रिंसिपल प्रो. पी.के. राव और प्रो. स्वरूप चंदर (पूर्व विभागाध्यक्ष अंग्रेजी) ने किया। परिणामों में जीडीसी कठुआ के राहुल ठाकुर ने प्रथम, ध्रुव देव सिंह ने द्वितीय तथा जीडीसी बसोहली के रितेश डोबलिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी अब डिविजनल स्तर की प्रतियोगिता में जिला कठुआ का प्रतिनिधित्व करेंगे। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. मनोहर लाल ने छात्रों को संबोधित करते हुए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन रोड सेफ्टी क्लब की संयोजक डॉ. नीलिमा गुप्ता की देखरेख में हुआ। इस अवसर पर कॉलेज के कई वरिष्ठ प्राध्यापक और छात्र उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया