वडोदरा: रेलवे कॉलोनी के प्राचीन रामेश्वर महादेव मंदिर में खाटू श्याम, सांवरिया सेठ व भारत माता की प्राण-प्रतिष्ठा
-उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने की 25 लाख की सहायता घोषणा वडोदरा, 06 मार्च (हि.स.)। वडोदरा के नवायार्ड क्षेत्र स्थित रेलवे कॉलोनी के ‘डी’ केबिन स्थित प्राचीन श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में खाटू श्याम, सांवरिया सेठ और भारत माता की मूर्तियों की प्राण-
वडोदरा में खाटू श्याम, सांवरिया सेठ और भारत माता की प्राण-प्रतिष्ठा


-उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने की 25 लाख की सहायता घोषणा

वडोदरा, 06 मार्च (हि.स.)। वडोदरा के नवायार्ड क्षेत्र स्थित रेलवे कॉलोनी के ‘डी’ केबिन स्थित प्राचीन श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में खाटू श्याम, सांवरिया सेठ और भारत माता की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुई। इस अवसर पर गुजरात के उप मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री हर्षभाई संघवी विशेष रूप से उपस्थित रहे और कलश यात्रा व अखंड ज्योत में भाग लेकर मंदिर में दर्शन किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हर्षभाई संघवी ने कहा कि श्री रामेश्वर महादेव मंदिर वडोदरा की आस्था का प्राचीन केंद्र है और यहां विराजमान स्वयं-भू शिवलिंग वर्षों से नगरवासियों को आशीर्वाद देता आ रहा है। उन्होंने मंदिर के जीर्णोद्धार में स्थानीय परिवारों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि कॉलोनी के प्रत्येक परिवार ने हर महीने दान देकर इस भव्य मंदिर के निर्माण में योगदान दिया है, जो सामाजिक एकता और आस्था का अद्भुत उदाहरण है।

महिला सुरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यदि कोई भोली-भाली बेटी किसी दुष्ट तत्व का शिकार बन जाए, तो समाज को उसकी आलोचना नहीं बल्कि उसका साथ देना चाहिए। उन्होंने माताओं और बहनों से आह्वान किया कि वे बेटियों की सुरक्षा के लिए रानी लक्ष्मीबाई की तरह साहसी बनें।

उप मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति अपनी पहचान छिपाकर या झूठा नाम रखकर बेटियों को फंसाने अथवा जबरन विवाह करने का प्रयास करेगा, उसके खिलाफ मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल की सरकार कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि पिछले एक वर्ष में बनासकांठा, साबरकांठा, पंचमहल, वडोदरा और सूरत जिलों में पुलिस ने कई बेटियों को ऐसे षड्यंत्रों से बचाकर सुरक्षित घर पहुंचाया है।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि यदि मंदिर ट्रस्ट विकास योजना प्रस्तुत करता है, तो राज्य सरकार के पवित्र यात्राधाम विकास बोर्ड के माध्यम से 25 लाख रुपये तक की सहायता प्रदान की जाएगी।

इस कार्यक्रम में राज्य मंत्री मनीषाबेन वकील, मुख्य दंडक बालकृष्ण शुक्ल, मेयर पिंकीबेन सोनी, विधायक केयूर रोकडिया, स्थायी समिति अध्यक्ष डॉ. शीतल मिस्त्री, नित्यानंद प्रभुजी, पंकजकुमार गोस्वामी, आचार्य अरविंदाचार्य सहित कई गणमान्य व्यक्ति, मंदिर ट्रस्टी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / यजुवेंद्र दुबे