Enter your Email Address to subscribe to our newsletters


मुरादाबाद, 06 मार्च (हि.स.)। मुरादाबाद महानगर थाना मझोला क्षेत्र के बुद्धि विहार में इंजीनियर युवक ने अपनी बहन की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना के दौरान आरोपित ने अपनी मां पर भी चाकू से प्रहार किये जिनका अस्पताल में उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि आरोपित गुड़गांव में एक आईटी कम्पनी में कार्यरत है। जबकि मृतका की बहन गुड़गांव में ही निजी कम्पनी में कार्यरत है थी। होली पर दोनों घर आए हुए थे शुक्रवार को उन्हें वापस गुड़गांव जाना था। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है और फरार आरोपित की तलाश की जा रही है।
थाना मझोला क्षेत्र के बुद्धि विहार स्थित आर्यन स्कूल के पीछे गणेश पार्क के पास नीलिमा शर्मा अपनी बेटी हिमा शिखा (25) और बेटे इंजीनियर हार्दिक के साथ रहती हैं। हार्दिक गुड़गांव में आईटी कम्पनी में कार्यरत है। हिमा शिखा भी गुड़गांव में निजी कम्पनी में कार्य करती है। नीलिमा शर्मा मुरादाबाद में एक एक्सपोर्ट फैक्ट्री में कार्य करती है। आज दोपहर दो बजे के लगभग हार्दिक मम्मी को घर लेकर आया तो उन्होंने देखा कि उनकी बेटी हिमांशी घर में खून से लथपथ पड़ी हुई है। इस बारे में उन्होंने जब बेटे से पूछा तो बेटे ने उन पर भी चाकू से प्रहार कर दिया और कार लेकर घर से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल मां बेटी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचीं जहां डॉक्टरों ने बेटी हिमा शिखा को मृत घोषित कर दिया और निलिमा शर्मा का उपचार जारी है।
पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि हिमा शिखा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फरार हत्यारोपित युवक हार्दिक की तलाश की जा रही है, जल्दी उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। घटना के कारणों का फिलहाल स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। पुलिस आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल