Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

नोएडा, 06 मार्च (हि.स.)। नोएडा के थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के सेक्टर 57 के पास एक ई रिक्शा चालक मूर्छित होकर गिर गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक शराब पीने का आदी था।
थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि सुनील कुमार पुत्र रामकुमार यादव उम्र 35 वर्ष खोड़ा कॉलोनी के नेहरू गार्डन में रहते थे। उन्होंने बताया कि वह ई- रिक्शा चलाते थे। थाना प्रभारी ने बताया कि 6 मार्च को वह ई -रिक्शा चलाकर सेक्टर 57 चौराहे पर पहुंचे। इसी बीच उनकी तबीयत खराब हुई। आसपास मौजूद ई- रिक्शा चालकों ने उन्हें उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर उनकी मौत हो गई। मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी