अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
जगदलपुर, 06 मार्च (हि.स.)। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 08 मार्च को जगदलपुर से जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। उक्त आयोजन में बैडमिंटन, एथलेटिक्स, फुटबाॅल, वाॅलीबाॅल, खो-खो एवं र
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन


जगदलपुर, 06 मार्च (हि.स.)। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 08 मार्च को जगदलपुर से जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

उक्त आयोजन में बैडमिंटन, एथलेटिक्स, फुटबाॅल, वाॅलीबाॅल, खो-खो एवं रस्साकसी की प्रतियोगिताएं दो आयु वर्गों में 9 से 18 वर्ष तथा 18 से 35 वर्ष की बालिका और महिला खिलाड़ी भाग लेंगे। उक्त खेलों में विकासखंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता के तहत क्रीड़ा परिसर धरमपुरा में वाॅलीबाॅल, खो-खो, रस्साकसी, एथलेटिक्स (100 मीटर, 400 मीटर दौड़ व तवा फेंक) तथा इंदिरा स्टेडियम में फुटबाॅल व बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उक्त जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का समापन शाम 4 बजेक्रीड़ा परिसर धरमपुरा में किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे