सूरजपुर : दलहन-तिलहन खरीद के लिए पंजीयन 31 मार्च तक
सूरजपुर, 06 मार्च (हि.स.)। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से शासन द्वारा प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत दलहन एवं तिलहन फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए प्राइस सपोर्ट स्कीम लागू की गई है। इस योजना के तह
सूरजपुर : दलहन-तिलहन खरीद के लिए पंजीयन 31 मार्च तक


सूरजपुर, 06 मार्च (हि.स.)। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से शासन द्वारा प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत दलहन एवं तिलहन फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए प्राइस सपोर्ट स्कीम लागू की गई है। इस योजना के तहत पंजीयन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।

कृषि विभाग की उप संचालक सम्पदा पैकरा ने शुक्रवार को बताया कि योजना के अंतर्गत खरीफ फसलों जैसे अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली और सोयाबीन तथा रबी फसलों जैसे चना, मसूर और सरसों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाएगी। इसके लिए किसानों को किसान पंजीकरण पोर्टल में अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराना होगा।

उन्होंने बताया कि अरहर का समर्थन मूल्य 8,000 रुपये, सोयाबीन 5,328 रुपये, मूंग 8,768 रुपये, उड़द 7,800 रुपये, मूंगफली 7,263 रुपये, चना 5,650 रुपये, मसूर 6,700 रुपये और सरसों का समर्थन मूल्य 5,950 रुपये निर्धारित किया गया है। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि से पहले पंजीयन कर योजना का लाभ उठाएं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय