Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

नूंह, 06 मार्च (हि.स.)। जिले में ब्लैकमेलिंग और एक्सटॉर्शन के मामलें नूंह सदर थाना पुलिस ने भाई-बहन को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उन्होंने एक व्यक्ति को झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर 75 हजार रुपये ऐंठने की कोशिश की। पुलिस ने सावधानीपूर्वक ट्रैप लगाकर आरोपियों को पकड़ा और नकली नोटों से नहीं, बल्कि असली नोटों की पूर्व-इन्वेंट्री के साथ रिकवरी की।
शिकायतकर्ता सौयब निवासी गांव अडबर थाना सदर नूंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले साल गांव टपकन के स्कूल में अपने भतीजे के पेपर के सिलसिले में गए थे। वहां उनकी गाड़ी में बैठे हुए थे, तभी एक महिला ने उनके मोबाइल फोन को अपने भाई को फोन करने के बहाने लिया और वापस नहीं लौटाया। कुछ दिनों बाद महिला ने उसी नंबर से सौयब के दूसरे फोन पर कॉल करना शुरू किया। सौयब ने कई बार फोन वापस मांगा, लेकिन महिला ने नहीं दिया और लगातार कॉल करके मिलने के लिए दबाव बनाने लगी। पीड़ित के अनुसार कि चार फरवरी को महिला ने कहा कि वह उनके घर आ रही है। डर के मारे वह तावडू रोड गांव सोंख के पास पहुंचे। वहां महिला मिली, तभी अचानक उसका भाई आया और सौयब के साथ मारपीट की। दोनों ने मिलकर धमकी दी कि या तो पांच लाख रुपये दो, वरना झूठा रेप केस दर्ज करवा देंगे। आरोप है कि इसके बाद भाई बहन ने विभिन्न नंबरों से लगातार कॉल करके पांच लाख रुपये की मांग की। एक मार्च को महिला ने दोपहर करीब 12 बजे से और शाम साढ़े चार बजे तक कॉल कर पांच लाख रुपये मांगे और पांच दिनों का अल्टीमेटम दिया। सौयब ने इस दौरान बातचीत की रिकॉर्डिंग कर ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। जाल बिछाकर पुलिस ने शिकायतकर्ता के भाई को 75 हजार रुपये दिए जिसने आरोपियों द्वारा बताई जगह नलहड़ से गांव सौंख जाने वाली रोड पर टाइल कंपनी के पास पर पहुंचने पर सिग्नल दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और भाई बहनों को 75 हजार रुपये के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। बरामद नोटों के सीरियल नंबर इन्वेंट्री से मैच करने पर पुष्टि हो गई।
हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मोहानिया