Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जगदलपुर, 06 मार्च (हि.स.)। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने निगम प्रशासन द्वारा मनाए जा रहे होली पर फिजूल खर्ची और निगम कर्मचारियों के वेतन की अनदेखी को लेकर कड़ी आलोचना की है। उन्हाेंने कहा कि एक तरफ कर्मचारियों को वेतन देने के लिए नगर पालिक निगम प्रशासन और निगम सरकार के पास समय पर पैसा उपलब्ध नहीं रहता है। कर्मचारियों को तीन-तीन माह तक वेतन भुगतान नहीं किया जाता है। पार्षदों का मानदेय समय पर देने के लिए असक्षम निगम प्रशासन एवं निगम सरकार नगर पालिक निगम स्वयं की दो-दो भवन उपलब्ध होने के पश्चात भी किराए का अन्य स्थल कृष्णा गार्डन में होली मिलन कार्यक्रम किया जाना हमारी नजर में फिजूल खर्ची के अलावा कुछ नहीं है।
राजेश चौधरी ने कहा कि होली मिलन कार्यक्रम कोई निगम परिवार का परंपरागत कार्यक्रम नहीं है, न जाने कितने सेवानिवृत्ति कर्मचारियों का ग्रेजविटी का भुगतान आज तक नहीं हुआ है, जिसके लिए वह कर्मचारी सेवानिवृत होने के बाद भी बार-बार कार्यालय में आकर गुहार लगाता है। उनका भुगतान किया जाना ज्यादा उचित होगा, ऐसे फिजूल खर्ची करने से और निगम सरकार और निगम प्रशासन के नजर में मात्र पार्षद/महापौर और कुछ एक अधिकारी कर्मचारी निगम परिवार हो सकता है, परंतु हमारे नजर में निगम का हर कर्मचारी निगम का परिवार का सदस्य है। इस आयाेजन में हर सदस्य को निमंत्रण नहीं है, कर्मचारियों के द्वारा मिली जानकारी अनुसार पता चला उन्हें कोई किसी प्रकार का कोई निमंत्रण नहीं है। तो वह निगम परिवार का कार्यक्रम भी नहीं है, इसलिए कांग्रेस पार्षद दल उक्त कार्यक्रम में जाने से परहेज करती है और ऐसे फिजूल खर्ची का निंदा भी करती है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे