कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कसडोल का किया निरीक्षण
- फार्मासिस्ट की व्यवस्था एवं महिला व पुरुष वार्ड की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश बलौदाबाजार, 06 मार्च (हि.स.)। कलेक्टर कुलदीप शर्मा आज शुक्रवार को कसडोल विकासखंड के भ्रमण पर निकले। उन्होंने कसडोल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का गहन निरी
कसडोल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कलेक्टर कुलदीप शर्मा


- फार्मासिस्ट की व्यवस्था एवं महिला व पुरुष वार्ड की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

बलौदाबाजार, 06 मार्च (हि.स.)। कलेक्टर कुलदीप शर्मा आज शुक्रवार को कसडोल विकासखंड के भ्रमण पर निकले। उन्होंने कसडोल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का गहन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान दवा वितरण केन्द्र में एक ही फार्मासिस्ट होने के कारण मरीजों को दवा प्राप्त करने में हो रही समस्या को दूर करने जीवन दीप समिति से 2 फार्मासिस्ट की व्यवस्था करने तथा मेल एवं फीमेल वार्ड को पृथक -पृथक संचालित कर शौचालय को स्वच्छ रखने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने अस्पताल के ओपीडी में पंजीयन व्यवस्था सहित सभी कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में सोनोग्राफी की सुविधा दो दिन से बढाकर महीने में तीन दिन 7,14 एवं 21 तारीख को उयलब्ध कराने कहा। कुष्ठ रोग क़क्ष में एक मरीज को मेडिकल किट व चप्पल वितरण किया। दवा भण्डारण क़क्ष में उपलब्ध दवाई की सूची, कालातीत दवाइयां को अलग करने की अवधि आदि की जानकारी ली। आपातकालीन क़क्ष के निरीक्षण के दौरान एक कर्मचारी अनुपस्थित रहे जिसे नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने एनआरसी क़क्ष में भर्ती कुपोषित बच्चों की जानकारी ली और उन्हें निर्धारित डायट चार्ट अनुसार समय पर पूरक पोषण आहार देने के निर्देश दिये। फिजियोथिरेपी क़क्ष में उपचारत मरीजों से उपलब्ध सुविधाओं के बारे में पूछ -ताछ की। उन्होंने फिजियोथिरेपिस्ट की बेहतर कार्य की सराहना करते हुए निरंतरता बनाए रखने कहा।

इस दौरान सीईओ जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल, आर.आर.दुबे एसडीएम, सीएमएचओ डॉ राजेश कुमार अवस्थी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर