Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जयपुर, 06 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री-राजस्थान भजन लाल शर्मा सवाई मान सिंह स्टेडियम स्थित क्रिकेट अकादमी पर पाँच टीमों के बीच तीन दिन तक खेले जाने वाले मैत्री क्रिकेट मैचों का उद्घाटन शनिवार शाम पाँच बजे करेंगे। विगत काफ़ी वर्षों से विधानसभा बजट सत्र के दौरान मैत्री मैच खेलने की परंपरा है।
शासन सचिव, युवा मामले एवं खेल विभाग तथा अध्यक्ष राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद डा. नीरज के. पवन ने इस आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि इसमें कुल पाँच टीमें विधायक (भाजपा), विधायक (कांग्रेस), आईएएस अधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि (इलेक्ट्रॉनिक) एवं मीडिया प्रतिनिधि (प्रिंट) भाग ले रहे है।
उन्होंने बताया कि 9 मार्च तक चलेंगे वाले इस आयोजन में कुल चार मैच होंगे, जिसमें पहले और दूसरे दिन जहां एक मैच होगा, वही आख़िरी दिन फाइनल मैच सहित दो मैच खेले जायेंगे। इसका आयोजन राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद द्वारा किया जा रहा है।
इस अवसर पर माननीय मंत्री, विधायक, वरिष्ठ अधिकारी और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश