Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

कानपुर, 06 मार्च (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के विचार परिवार की समन्वय बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को कानपुर पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर में बने हेलीपैड पर उतरा, जहां भाजपा जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
नवाबगंज स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय में आयोजित इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब ढाई घंटे तक विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के साथ मंथन करेंगे। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह समेत विचार परिवार से जुड़े कई प्रमुख पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
बैठक में आगामी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक रणनीति, जनसंपर्क अभियान और अन्य राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही संघ और भाजपा के बीच समन्वय को और मजबूत बनाने को लेकर भी विचार-विमर्श होगा।
बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किदवई नगर स्थित भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी के आवास भी जाएंगे। वहां वह विधायक के पुत्र जिनका हाल ही में विवाह हुआ है उस नवदंपति को आशीर्वाद देंगे। समाचार लिखे जाने तक मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पर माैजूद हैं और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चाैधरी एयरपाेर्ट के लिए रवाना हाे गये।विस्तृत समाचार थाेड़ी देर में---
हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप