Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

बलरामपुर, 06 मार्च (हि.स.)। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित व्यक्तियों तथा ग्राम और ग्राम पंचायतों में बेसलाइन सर्वे, पंचवर्षीय परिप्रेक्ष्य योजना और वार्षिक योजना तैयार कराने के लिए जिलास्तरीय मास्टर ट्रेनरों की नियुक्ति की है। यह मास्टर ट्रेनर विकासखंड स्तर पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों में अधिकारियों और संबंधित अमले को प्रशिक्षण देंगे।
शुक्रवार काे जारी आदेश के अनुसार, विकासखंड रामचन्द्रपुर के लिए सहायक संचालक आदिवासी विभाग सचिन निकुंज तथा जिला मिशन प्रबंधक जिला पंचायत ज्ञानेन्द्र सिंह को मास्टर ट्रेनर नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार विकासखंड शंकरगढ़ के लिए परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास राहुल कुमार सिंह और जिला कार्यक्रम प्रबंधक जिला पंचायत अशोक विश्वास को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विकासखंड राजपुर के लिए तकनीकी समन्वयक मनरेगा अभिषेक मिश्रा और अस्पताल सलाहकार दिव्य किशोर गुप्ता को मास्टर ट्रेनर बनाया गया है। वहीं विकासखंड कुसमी के लिए प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग राहुल गुप्ता तथा व्याख्याता राजू नवरंग को मास्टर ट्रेनर नियुक्त किया गया है।
जिलास्तरीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद विकासखंडों में आयोजित कार्यशालाओं में शामिल होकर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे, ताकि बेसलाइन सर्वे, पंचवर्षीय परिप्रेक्ष्य योजना और वार्षिक योजना का कार्य प्रभावी रूप से संपादित किया जा सके।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय