सिरसा: महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
सिरसा, 06 मार्च (हि.स.)। जिले के गांव अलीका में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर डबवाली के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को स
सिरसा: महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या


सिरसा, 06 मार्च (हि.स.)। जिले के गांव अलीका में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर डबवाली के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि गांव अलीका निवासी कम्मो ने अपने बाथरूम की चौखट पर रस्सी बांधकर फंदा लगा लिया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतका कम्मो का पति आठ माह पहले सडक़ हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था जो कि अभी तक ठीक नहीं हुआ है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

इसके अलावा गांव रत्ताखेड़ा में एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने घर के आंगन में अचानक बेहोश होकर गिर गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान दिनेश के रुप में हुई। बताया जा रहा है कि दिनेश गांव में ही सैलून चलाता था। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma