Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

नाहन, 05 मार्च (हि.स.)।सिरमौर जिला के रेणुका जी क्षेत्र से एक अजब मामला सामने आया है जिसमे बकरियों को यूरिया खिला कर मरने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना रेणुका में हीरा पुत्र स्व0 खुलु राम निवासी गांव आलिया डा0 जरग त0 ददाहु जिला सिरमौर की शिकायत पर एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता हीरा ने आरोप लगाया है कि उसकी भाभी निशा देवी ने उसकी बकरियों को युरिया खाद खिला कर मार दिया है। शिकायतकर्ता की बकरियां मृत पाई गई थीं। अभियोग धारा 325 बी एन एस में पंजीकृत किया गया है, जिसमें आगामी जाँच की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर