होली पर चंदा मांगने आए तब पता लगा घर में चोरी हुई : 1.50 लाख केश और आभूषण चोरी
जोधपुर, 05 मार्च (हि.स.)। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस थाना क्षेत्र में यूआईटी कॉलोनी शंकर नगर एरिया में दो महिनों से बंद एक मकान में चोरी हो गई। चोरी का पता तब लगा जब सोसायटी के लोग होली पर चंदा मांगने आए। अज्ञात चोर घर से डेढ़ लाख की नगदी क
jodhpur


जोधपुर, 05 मार्च (हि.स.)। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस थाना क्षेत्र में यूआईटी कॉलोनी शंकर नगर एरिया में दो महिनों से बंद एक मकान में चोरी हो गई। चोरी का पता तब लगा जब सोसायटी के लोग होली पर चंदा मांगने आए। अज्ञात चोर घर से डेढ़ लाख की नगदी के साथ सोने चांदी के लाखों के आभूषण के साथ सैनेट्री का सामान भी ले गए। चौहाबो पुलिस ने मामला दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।

पुलिस ने बताया कि यूआईटी कॉलोनी शंकर नगर पेट्रोल पंप के सामने रहने वाली गरिमा सिंह पुत्री ओमसिंह ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके मां पिताजी इलाज के लिए उदयपुर बड़ी बहन के पास गए हुए है। घर दो महिनों से बंद है। 1 मार्च को सोसायटी वाले होली का चंदा लेने आए तब घर के ताले टूटने की जानकारी मिली। इस पर सोसायटी वालों ने उसके पिता ओमसिंह को सूचना दी। बाद में रिश्तेदार ने आकर यहां चैक किया तब पता लगा कि घर के पीछे का भी ताला टूटा हुआ है। 2मार्च को गरिमा खुद मुंबई से लौटी तब पता पता लगा कि चोर घर से 1.50 लाख की नगदी, सोने की कान की बाली 6 ग्राम, टोप्स जोड़ी 12 ग्राम, चेन 24 ग्राम, दो लेडिज अंगूठी 18 ग्राम, चांदी का नारियल 500 ग्राम, पायलों की जोड़ी 250 ग्राम, बिछियां जोड़ी 120 ग्राम, 15 चांदी के सिक्कें एवं बाथरूम से सैनेट्री का सामान खोलकर ले गए। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश