Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जोधपुर, 05 मार्च (हि.स.)। शहर के बोरानाडा स्थित रिको एरिया में रहने वाले एक युवक से दुबई में नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी कर 76 हजार रूपए ऐंठ लिए गए। पीडि़त को आठ माह बाद भी ना तो नौक री लगवाई गई और ना ही रूपए वापिस लौटाए गए। पीडि़त ने कोर्ट में इस्तगासे के माध्यम से मामला दर्ज कराया है।
बोरानाडा पुलिस ने बताया कि मूलत: चूरू के हमीरवास हाल बोरानाडा स्थित रिको के पीछे रहने वाले मनोहरलाल पुत्र मोहरसिंह प्रजापत ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी जान पहचान बाड़मेर के हीरा की ढाणी निवासी खेताराम और शिव निवासी ठाकराराम से थी। खेताराम ने उसे बताया कि वह दुबई में नौकरी करता है और उसे भी दुबई में नौक री लगवा सकता है। इसके लिए वीजा, टिकट और इंश्योरेंस के तकरीबन 75 हजार रूपए लगेंगे। इस पर पीडि़त मनोहर सिंह ने झांसे में आकर उसे गत साल 22 जुलाई को 50 हजार रूपए नगद दिए और 20 हजार रूपए गूगल पे से ठाकराराम के खाते में ट्रांसफर किए। बाद में 3 अक्टूबर को छह हजार रूपए और ऑनलाइन भेजे गए। मगर काफी समय गुजरने के बाद भी ना तो वीजा बनाया और ना ही टिकट दिलाया गया। पैसे वापिस मांगे जाने पर टालमटोल जवाब दिया गया। पीडि़त ने कोर्ट की शरण लेकर अब 76 हजार के फ्रॉड को केस दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच आरंभ की है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश