Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

देहरादून, 03 मार्च (हि.स.)। जिले के जाखन में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में लगभग 68 मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक दवाइयां दी गईं। जिनमें 31 महिलाएं, 28 वरिष्ठ नागरिक और 9 अन्य लाभार्थी शामिल रहे।
दरअसल, फार्मास्यूटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइसेज ब्यूरो (पीएमबीआई), फार्मास्यूटिकल्स विभाग, रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने जन औषधि सप्ताह 1 से 5 मार्च 2026 में देशभर में 250 से अधिक स्थानों पर स्वास्थ्य जांच शिविर, 6 मार्च को 30 शहरों में जन औषधि पद यात्रा आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जाखन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में शुगर जांच, ईएसआर, हीमोग्लोबिन, सीबीसी और डायबिटीज जांच शामिल थीं। दाे चिकित्सकीय परामर्श सत्र आयोजित किए गए। निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं, जिनमें जन औषधि दवाइयां, पेन किलर, बुखार कम करने वाली दवाइयां और पूरक दवाइयां शामिल थीं। शिविर में डॉक्टर, डॉ. आशीष जैन ने अपनी सेवाएं दीं।
इस अवसर पर मीनाक्षी नौटियाल, पार्षद जाखन, राजपुर रोड, देहरादून, के.एस. राणा, एमडी और डॉ. मारूफ मौजूद रहे। मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में जन औषधि दवाइयों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया और आम जनता से सस्ती और भरोसेमंद दवाइयों का लाभ उठाने का आह्वान किया।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल