Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

बिजनौर, 03 मार्च (हि .स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर में पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के सैकड़ों सदस्यों ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने पुरैनी में एक पूर्व सैनिक के साथ हुई मारपीट के मामले में आरोपिताें के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई न होने पर धरने की चेतावनी भी दी है।
मामला चांदपुर तहसील के ग्राम पुरैनी का है। बीते माह 1 8 फरवरी को पूर्व सैनिक ब्रजपाल सिंह पर कुछ लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर जानलेवा प्रयास किया था। इस घटना में नामजद आरोपिताें पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मंगलवार को सैकड़ों पूर्व सैनिक और पीड़ित परिवार के सदस्य पुलिस अधीक्षक कार्यालय ( एसपी) पहुंचे। उन्होंने पुलिस की अब तक की कार्रवाई पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। पूर्व सैनिकों का कहना है कि नामजद होने के बावजूद आरोपिताें को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से चार दिन का समय मांगा है। उन्होंने आरोपिताें की गिरफ्तारी का आश्वासन भी दिया। इस आश्वासन के बाद सभी पूर्व सैनिक और ग्रामीण वापस लौट गए। इस दौरान पूर्व सैनिक ब्रजपाल सिंह की पत्नी मिथिलेश देवी, गांव की कई महिलाएं और पुरुष, तथा पूर्व सैनिक सुरेश चंद्र, लवकुश कुमार, प्रमोद कुमार, नरेश कुमार, जितेश कुमार, तरुण शेहरावत, देवेंद्र, संतोषी, जय सिंह, प्रधान गोपाल शरण, प्रीतम सिंह, टीकम सिंह, नरेंद्र सिंह, आमोद कुमार, सूरजमल, जगदेव सिंह, वीरेंद्र एडवोकेट, अवधेश कुमार और जसवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।----------
हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र