Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

कोलकाता, 29 मार्च (हि.स.)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रसिद्ध अभिनेता, नाटककार और निर्देशक उत्पल दत्त की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि वह उत्पल दत्त की जयंती के अवसर पर उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हैं।
उत्पल दत्त भारतीय रंगमंच और सिनेमा के एक महान हस्ताक्षर माने जाते हैं, जिनका योगदान आज भी कला जगत में याद किया जाता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय