Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

मीरजापुर, 29 मार्च (हि.स.)। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत रविवार को पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में मीरजापुर पुलिस ने मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ रमईपट्टी चौराहा से शुरू होकर पुलिस लाइन में समाप्त हुई।
कार्यक्रम में महिला आरक्षियों के साथ महिला उपनिरीक्षक व निरीक्षक भी शामिल हुईं और प्रतिभागियों के साथ दौड़ लगाई। मैराथन का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, उनके अधिकारों व सम्मान के प्रति जागरूकता बढ़ाना। “नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन” का संदेश जन-जन तक पहुंचाना रहा। पुलिस विभाग की इस पहल को मिशन शक्ति के उद्देश्यों की दिशा में एक सराहनीय प्रयास माना जा रहा है। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक, महिला थाना प्रभारी, महिला सम्मान प्रकोष्ठ प्रभारी, प्रभारी डायल-112, प्रभारी यातायात सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
-----------------
हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा