Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

काठमांडू, 29 मार्च (हि.स.)। नेपाल की बालेन्द्र शाह (बालेन) सरकार ने पिछले साल 08 सितंबर को हुए जेन जी आंदोलन में पुलिस की गोली लगने से मारे गए 27 छात्रों के परिजनों को सरकारी नौकरी देने का फैसला किया है। इस फैसले के तत्काल बाद सभी को बिजली विभाग में नौकरी देने का प्रस्ताव भेज दिया गया।
बालेन सरकार के इस फैसले के बाद दिवंगत छात्रों निकटतम परिजनों को बिजली विभाग में नौकरी दे गई। नेपाल विद्युत प्राधिकरण ने इन सभी को नौकरी देने की अधिसूचना जारी कर दी है। इनको उनके गृह जिले में ही उनकी क्षमता और शैक्षणिक योग्यता के आधार पर नौकरी देने की प्रस्ताव किया गया है।
प्राधिकरण ने विज्ञप्ति में कहा कि यह सभी लोग 35 दिनों के भीतर सभी औपचारिकताएं पूरी कर नियुक्ति पत्र प्राप्त कर लें। बालेन ने चुनाव घोषणा पत्र में मारे गए छात्रों के परिजनों को सरकारी नौकरी देने का वादा किया गया था।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास