Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

डेहरी आन सोन, 29 मार्च (हि.स) रोहतास जिले के बड्डी थाना क्षेत्र के रायपुर चौड़ गांव में छत पर काम कर रहे एक मजदूर पर बंदर ने आज हमला कर दिया। इस हरबराहट में मजदूर छत से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार मृतक दिहल बिंद 38 साल के थे तथा रायपुर चौड़ के ही रहने वाले थे। बता दे की गांव में ही एक व्यक्ति के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी दौरान छत के ऊपरी मंजिल पर वह कुछ काम कर रहे थे। इसी दौरान एक बंदर ने हमला कर दिया। बंदर से बचने के चक्कर में वह भागने लगे। लेकिन इसी बीच अफरा तफरी में छत से नीचे गिर गया और सिर में गंभीर चोट लग जाने के कारण उसकी की मौत हो गई। वह राम वशिष्ठ बिंद का पुत्र था।
पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र मिश्रा