Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

बांदीपुरा, 29 मार्च (हि.स.)। 85 किलोमीटर लंबी बांदीपुरा-गुरेज़ सड़क पर वाहनों की आवाजाही एहतियात के तौर पर निलंबित कर दी गई है क्योंकि गुरेज और तुलैल समेत बांदीपुरा जिले के ऊंचे इलाकों में ताजा बर्फबारी जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में 28-31 मार्च तक व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है 30 मार्च को कश्मीर घाटी में अलग-अलग स्थानों पर भारी बर्फबारी होने की संभावना है। एक दिन पहले कठुआ में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि गुलमर्ग अधिकतम 13.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 3.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा था। पहलगाम में कुल न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कटरा में 5.6 डिग्री सेल्सियस की सबसे अधिक वृद्धि देखी गई, जबकि गुलमर्ग, जम्मू और भद्रवाह में तापमान में मामूली कमी देखी गई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता