Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

अलीपुरद्वार, 29 मार्च (हि.स.)। शहर के कुलीपाड़ा इलाके में किशोरी की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस ने आखिरकार आरोपित ट्यूटर आमिर अली को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, गुरुंग बस्ती निवासी आरोपित आमिर अली को शनिवार देर रात एक अन्य जिले से गिरफ्तार किया गया। उसे रविवार को सिलीगुड़ी लाया जा रहा है।
गौरतलब है कि पिछले सोमवार कुलीपाड़ा में किशोरी का शव फंदे से लटका हुआ मिला था, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। आरोप है कि मृतका का किशोरी ट्यूटर के साथ प्रेम संबंध था। वह उसके घर ट्यूशन पढ़ने जाती थी। आरोपित पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी है।
मृतका के परिजनों का आरोप है कि ट्यूटर ने ही उनकी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाया।
घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया और लोगों ने आरोपित की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इसी बीच, घटना सामने आते ही आरोपित अपनी पत्नी और बच्चों के साथ फरार हो गया था। जिसके बाद गुस्साए लोगों ने आरोपित के घर में तोड़फोड़ की थी। कई दिनों तक गिरफ्तारी न होने से लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा था, लेकिन आखिरकार पुलिस ने उसे पकड़ लिया। अब पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार