Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

चेन्नई, 21 मार्च (हि.स.)। चेन्नई के मायलापुर क्षेत्र के मुसीरी सुब्रमणियम स्ट्रीट में भी शनिवार तड़के जांच के दौरान एक ओमनी वैन में प्रतिबंधित नशीले पदार्थ ‘हांस’, ‘कूल लिप’ और पान मसाला के करीब 150 पैकेट बरामद हुए। इन्हें जब्त कर चुनाव अधिकारी के कार्यालय में सौंप दिया गया। पुलिस ने वैन में मौजूद चेन्नई शास्त्री नगर के रामकृष्णन और मायलापुर के शिवा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। दोनों एक होटल में परोटा मास्टर के रूप में काम करते हैं। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
मायलापुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पट्टिनापक्कम अय्यप्पन मंदिर के पास आज तड़के चुनावी उड़नदस्ता (फ्लाइंग स्क्वॉड) ने जांच अभियान चलाकर एक कार की तलाशी ली जिसमें प्रोटीन पाउडर के 16 डिब्बे मिले, जो 16 बॉक्स में रखे हुए थे। इनके लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। इसके चलते उड़नदस्ता टीम ने सभी सामान जब्त कर मायलापुर चुनाव अधिकारी के कार्यालय में जमा कर दिया। इस सामान को ले जा रहे पल्लावरम के पास पम्मल क्षेत्र के रहने वाले जगदीशन से पूछताछ की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Dr. Vara Prasada Rao PV