पानीपत: पंखे से लटकर युवक ने की आत्महत्या
पानीपत, 15 मार्च (हि.स.)। पानीपत की गोपाल कॉलोनी में गत दिवस एक युवक ने पंखे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना का पता तब चला जब युवक की पत्नी उसे नमाज के लिए बुलाने ऊपर के कमरे में गई । घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। जिसकी सूचना पुलिस को
मृतक इमरान का फाइल फोटो


पानीपत, 15 मार्च (हि.स.)। पानीपत की गोपाल कॉलोनी में गत दिवस एक युवक ने पंखे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना का पता तब चला जब युवक की पत्नी उसे नमाज के लिए बुलाने ऊपर के कमरे में गई । घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस ने मौके पर आकर शव का पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।

मृतक युवक की पहचान इमरान के रूप में हुई है। मृतक के बड़े भाई सलीम ने बताया कि शनिवार को घटना से महज 10 मिनट पहले तक इमरान उसके साथ ही बैठा हंस बोल रहा था। दोपहर की नमाज का वक्त होने पर सलीम ने इमरान से मस्जिद चलने को कहा। उस वक्त इमरान ने कहा कि वह कुछ देर में आता है और वह घर की ऊपरी मंजिल पर अपने कमरे में रुक गया, जबकि सलीम नमाज के लिए मस्जिद चला गया। कुछ ही देर बाद, इमरान की पत्नी उसे नमाज के लिए तैयार होने और मस्जिद जाने की याद दिलाने के लिए कमरे में पहुंची।

जैसे ही उसने कमरे का दरवाजा खोला, सामने का मंजर देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। इमरान पंखे के फंदे से लटका हुआ था। पत्नी की चीख पुकार सुनकर आस पडोस के लोग भी मौके पर जमा हो गए। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाया। पुलिस के अनुसार यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, क्योंकि अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा