भाजपा समर्थकों की ट्रेन पर पथराव का आरोप
सिलीगुड़ी, 15 मार्च (हि. स.)। कोलकाता में आयोजित ब्रिगेड सभा से लौट रहे भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों से भरी स्पेशल ट्रेन पर पथराव के आरोप को लेकर सिलीगुड़ी में रविवार को तनाव की स्थिति बन गई। घटना सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर सात के कोयला डिपो
ट्रेन पर पथराव का आरोप


सिलीगुड़ी, 15 मार्च (हि. स.)। कोलकाता में आयोजित ब्रिगेड सभा से लौट रहे भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों से भरी स्पेशल ट्रेन पर पथराव के आरोप को लेकर सिलीगुड़ी में रविवार को तनाव की स्थिति बन गई। घटना सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर सात के कोयला डिपो इलाके में हुई।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, अलीपुरद्वार जाने वाली विशेष ट्रेन कोयला डिपो इलाके में करीब दस मिनट तक खड़ी थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ट्रेन में सवार कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इलाके के लोगों की ओर अशोभनीय इशारे किया। इसके बाद स्थिति बिगड़ गई।

आरोप है कि जिसके बाद स्थानीय लोगों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया।

घटना की सूचना पाकर जीआरपी और सिलीगुड़ी थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस के हस्तक्षेप से स्थिति को काबू में किया गया। ट्रेन को उसके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया। हालांकि इस घटना से ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच दहशत का माहौल बन गया।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार