Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जयपुर, 15 मार्च (हि.स.)। पिंकसिटी प्रेस क्लब की ओर से आयोजित प्रेस प्रीमियर लीग-2026 का फाइनल मैच भास्कर डिजिटल बनाम महानगर टाइम्स के बीच खेला गया। जिसमें भास्कर डिजिटल विजेता रही।
लीग संयोजक विकास शर्मा ने बताया कि भास्कर डिजिटल के कप्तान समीर शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भास्कर डिजिटल की की टीम ने निर्धारित 20 ऑवर में 8 विकेट खोकर 137 रन बनाएं। 138 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी महानगर टाइम्स की टीम 7 विकेट खोकर 124 रन ही बना सकी। भास्कर डिजिटल ने 13 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। सौरभ गृहस्थी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। सौरभ ने 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे।
लीग के पुरस्कार वितरण समारोह में विधायक बाल मुकुन्द आचार्य, रफीक खान, जयपुर रेंज आईजी डॉ. राहुल प्रकाश बतौर अतिथि शामिल हुए। भास्कर डिजिटल के सतीश कुमावत को मैन ऑफ द सीरीज और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। सतीश ने टूर्नामेंट में 4 मैच खेलकर 316 रन बनाए। वहीं महानगर टाइम्स के विजय सैन को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार दिया गया। विजय ने 5 मुकाबलों में 10 विकेट हासिल किए।
क्लब अध्यक्ष मुकेश मीणा महासचिव मुकेश चौधरी एवं प्रबन्ध कार्यकारिणी ने अतिथियों का माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष डॉ. मोनिका शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य मणिमाला शर्मा, ओमवीर भार्गव, दीपक सैनी, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, अनिता शर्मा, निखलेश कुमार शर्मा, सुश्री शालिनी श्रीवास्तव, उमंग माथुर, विकास आर्य, पूर्व अध्यक्ष राधारमण शर्मा, पूर्व कोषाध्यक्ष राहुल गौतम, गिरिराज प्रसाद गुर्जर, पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, राहुल भारद्वाज सहित अनेक वरिष्ठ एवु युवा उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश