Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

नाहन, 15 मार्च (हि.स.)। श्री सनातन चेरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी नाहन द्वारा रविवार को अपने स्थापना दिवस पर हिन्दू सम्मेलन व् हिन्दू शौर्य सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गयंंआ। इसकीसकी अध्यक्षता हिन्दू फ़ोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक सिंह हिन्दू ने की और ओजस्वनी राष्ट्रीय हिन्दू परिषद अध्यक्षा रजनी ठुकराल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। संस्था का प्रयास हैकि हिन्दुओं को धर्म की शिक्षा भी दी जाये ताकि वो लोग अपने संस्कारों ,अपनी सांस्कृतिक धरोहरों आदि से रूबरू हो सकें। संस्था सचिव राजीव शर्मा ने बतायाकि संस्था द्वारा सामाजिक कार्यों में भागेदारी भी की जाती है और इसके साथ ही हिन्दू समाज के बच्चों के लिए रोजगार संबंधी विस्तृत जानकारियां भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आज इन कार्यों में उत्कृष्ट कार्यों वालों को सम्मानित भी किया जा रहा है।
हिन्दू फ़ोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक सिंह हिन्दू ने कहाकि वर्तमान में राष्ट्र एवं हिन्दू समाज के समक्ष अनेक चुनौतियां हैं और इनका एक जुट होकर सामना किया जा सकता है।
ओजस्वनी राष्ट्रीय विश्व हिन्दू परिषद अध्यक्षा रजनी ठुकराल ने कहाकि मंदिरों में गुरुकुल स्थापना को लेकर कार्य किया जा रहा है और इसमें सरकारों से भी अनुरोध किया जायेगा कि जो मंदिर सरकार अधीन हैं वहां पर भी गुरुकुल परम्परा शुरू की जाये।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर