Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

हरिद्वार, 15 मार्च (हि.स.)। गोकशी की मौत सूचना पर हरिद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से करीब 60 किलो संदिग्ध गोमांस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार शनिवार देर रात थाना भगवानपुर पुलिस को सूचना मिली कि मानूबास के पास घाट को जाने वाली सड़क के निकट ग्राम सिकरोडा निवासी तौफिक पुत्र शफीक व अन्य लोग गोकशी करने के बाद गोमांस को मोटरसाइकिलों के जरिए हद्दीपुर से सिकरोडा की ओर ले जा रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। इस दौरान तौफिक पुत्र शफीक निवासी सिकरोडा, थाना भगवानपुर, जिला हरिद्वार को मोटरसाइकिल सहित पकड लिया गया, जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से नीले रंग के प्लास्टिक के कट्टे में पन्नियों में भरा करीब 60 किलो संदिग्ध गोमांस बरामद किया है। फरार आरोपितों समेत कुल 08 लोगों के विरुद्ध थाना भगवानपुर में उत्तराखंड गौ संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।गिरफ्तार आरोपित तौफिक पुत्र शफीक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला