Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

राजगढ़, 15 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में मलावर थाना क्षेत्र के ग्राम नालियाखेड़ी में रविवार सुबह ट्रेक्टर में बज रहे साउंड की आवाज कम करने की बात को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए।
विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष ने एक-दूसरे के साथ गाली-गलौंज करते हुए डंडे-फर्सी से मारपीट कर दी, जिससे दोनों पक्ष के तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले में दोनों पक्ष के दस लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
पुलिस के अनुसार ग्राम नालियाखेड़ी निवासी 30 वर्षीय राजू पुत्र भारतसिंह गुर्जर ने बताया कि ट्रैक्टर में बज रहे साउंड की आवाज धीमी करने की बात को लेकर गांव का महेन्द्र पुत्र अमरसिंह गुर्जर, गजराज पुत्र अमरसिंह, अमरसिंह पुत्र हजारीलाल, मोहरसिंह पुत्र रामसिंह, श्रीराम पुत्र मोहरसिंह और इंदरसिंह पुत्र मोहरसिंह गाली-गलौंज करने लगे, विरोध करने पर उन्होंने डंडे-फर्सी से मारपीट की, जिसमें राजू को गंभीर चोटें लगी। वहीं 35 वर्षीय श्रीराम पुत्र मोहरसिंह गुर्जर ने आरोप लगाया कि इसी बात को लेकर गांव का राजू पुत्र भारतसिंह, सावंत पुत्र भारतसिंह, भारतसिंह पुत्र रामसिंह और हरीओम पुत्र भारतसिंह ने गालियां देते हुए डंडे-फर्सी से मारपीट की, जिसमें श्रीराम और महेन्द्र को गंभीर चोटें लगी। पुलिस ने दोनों पक्ष के दस लोगों के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(3), 118(1)बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक